Breaking News Latest News राष्ट्रीय

श्री रामनाथ फाउण्डेशन ने खाखी सम्मान किया आयोजन

 

 

 

 

 

 

कानपुर | अक्टूबर | 21, 2019 :: श्री रामनाथ फाउण्डेशन ने खाखी सम्मान किया आयोजन (श्री रामनाथ सिंह यादव की स्मृति में मनाया खाखी दिवस)

सभी जानते हैं कि समाज में कानून और व्यवस्था को बनाये रखने नैतिक दायित्व पुलिस का है।
जिस प्रकार सीमा पर सैनिक विदेशी बाहरी तत्वों से हमारी सुरक्षा करती है उसी प्रकार आन्तरिक राष्ट्र विरोधी तत्वों से पुलिस हमारी रक्षा करती है।
अन्य किसी भी सरकारी कर्मचारी की तुलना में पुलिस का कार्य विशेष महत्पूर्ण होता है। कभी कभी अपने व्यवहार से कुछ कर्मचारी पुलिस की छवि घूमिल करते हैं तो वहीँ कुछ अपने कर्तव्यों को निभाकर बनते हैं खाखी के सही हकदार और समाज के रियल हीरो।
ऐसे ही अलग अलग जनपत से बहादुर पुलिस कर्मियों को श्रीरामनाथ फाउण्डेशन ने 18 अक्टूबर को खाखी दिवस के अवसर पर खाखी सम्मान 2019 से पुरस्कृत किया।

 

इसके आलावा दिल्ली में पुलिस के साथ मित्रतापूर्वक काम कर रहे सीमा ठाकुर व अर्पित गुप्ता को दिया गया खाखी मित्र सम्मान और उनकी छह साल की बिटिया जो सबसे कम उम्र की फोटोग्राफर है वह भी मौजूद थीं।

बिना किसी दिखावे, शोर शराबे के समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने वाले तथा पुलिस के सहयोग के लिए सदैव तत्पर वरिष्ठ समाज सेवी अशोक विग को खाखी-सहयोग के लिए नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक रामेश्वर दयाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इसके माहपम से पुलिस तथा पब्लिक के बीच मधुर संबन्ध स्थापित होंगें।
खाखी सम्मान से नवाजे जा चुके है यह पुलिस कर्मी अजहर अली खान मरणोपरांत (इटावा), जीतेन्द्र सिंह (बुलन्दशहर), डॉ किरन (सी बी सी आई डी कानपूर), मो. आसिफ -क्राइम ब्रांच (कानपूर), सुमित कुमार (प्रयागराज), रंजीत यादव (अयोध्या), संजय कुमार (कानपूर), खुर्शीद आलम (सहरानपुर), अमरपाल सिंह (इटावा) और कुलदीप कौर (बस्ती) ।

 

मुंबई से आये एक्टर आदित्य नोहवार व इरम ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाये दीं। अथितियों का स्वागत श्री गोपाल तुलस्यान ने किया। धन्यवाद ज्ञान संरक्षक रेखा श्रीवास्तव ने दिया। संचालन रंजना यादव का रहा। प्रीति शर्मा, गोपाल अग्रवाल, प्रवीन यादव, आशा सिंह, सुमन निगम, सुहानी यादव, ब्रजेन्द्र सिंह, पूजा मारवाह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेरक वक्ता अरुणेन्द्र सोनी ने पुलिस व पब्लिक समन्वय स्थापित करने के लिए ना सिर्फ वक्तव्य दिया अपितु अवसाद से घिर आये लोग किस प्रकार तनाव मुक्त तथा कैरियर संबन्धी मुश्किलों को हटाने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि कैरियर में नयी उचाईओं को छूने के लिए अपडेट रहना आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन मर्चेंट चैम्बर हॉल कानपूर में हुआ।

Leave a Reply