Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

आजसू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   06, 2024 ::

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा कुलपति महोदय को
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के
school of management BBA, MBA में Contractutal नियुक्ति के विसंगतियां के संबंध में ज्ञापन सौंपा जो इस प्रकार है
1. BBA और MBA विभाग में राज्य सरकार के गजट के अनुरूप छात्र की संख्या के अनुरूप जितनी टीचर की आवश्यकता है होती है उतनी नहीं निकली गई है आपके द्वारा मात्र 14 की नियुक्ति निकाली गई जो प्रोफेशनल कोर्सेज एवं क्वालिटी एजुकेशन हेतु नही है अतः छात्रों के अनुपात में नियुक्ति की जाय ।
2. आपके द्वारा निकाली गई शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार, UGC, उच्च शिक्षा के द्वारा निधारित योग्यता के अनुरूप ली जाय ।
3.आपके द्वारा निकाली गई नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का सही तरीके से लागू नहीं किया गया है । तत्पश्चात कुलपति महोदय ने सभी विषयों पर संज्ञान लिया और फिर जल्द ही इस विसंगति को दूर करने की बात कही । और पुनः सोमवार के दिन आरक्षण रोस्टर,AICT, UGC act इत्यादि रूल्स रेगुलेशन को उपलब्ध करवाकर इस विषय पर सुधार करने की बात कही ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, असोतोष सिन्हा, जय यादव ,आनंद यादव,राजेश सिंह,बबलू मंडल,अंजू कुमारी इत्यादि लोग उपस्थित थे

 

Leave a Reply