Breaking News खेल

पंजाब में होने वाले सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप लिए सेलेक्‍शन ट्रायल 06 नवंबर को चक्रधरपुर में

राँची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 11, 2022 ::  झारखण्ड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के द्वारा 26 नवम्बर 2022 से 29 नवम्बर 2022 तक पंजाब के जालंधर में खेली जाने वाली सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु दिनांक 06 नवंबर को झारखंड टीम के गठन हेतु चक्रधरपुर में एक चयन प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है।

इस चयन प्रतियोगिता में झारखंड में जन्म लिये एवं रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

खिलाड़ियों के द्वारा उनका आधार कार्ड प्रस्तुत किये जाने पर ही चयन प्रतियोगिता में भाग लेने दिया जायेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अतिरिक्त जानकारी हेतु

कार्यकारी सचिव राजीव रंजन +91 70041 50442 एवं

प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता से +91 62055 23640 पर

जानकारी ली जा सकती है।

इस टीम के चयनकर्ता जितेन्द्र कुमार, प्रशिक्षक, सेरसा,चक्रधरपुर, तुलिका श्रीवास्तव एवं विकास गोप होंगे।

Leave a Reply