राची, झारखण्ड | मई | 12, 2023 :: मास्को इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप से कांस्य पदक जीत कर लौटी राँची की वुशु खिलाड़ी पुर्णिमा लिंडा को खेल मंत्री झारखंड हफीजुल हसन अन्सारी ने सन्मानित किया ।
अपने आवास पर आयोजित समारोह ने उन्होंने वुशु की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी पूर्णिमा को सन्मानित किया ।
उन्होंने पूर्णिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार और हमारा विभाग हर समय खेल और खिलाड़ियों के साथ है।
इस अवसर पर पूर्णिमा के कोच शैलेंद्र दुबे सहित ,चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू और खेल प्रेमी मौजूद थे।


![dps ranchi became runnerup at national inter dps basketball tournament girls [ open ] 2017](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/10/11-DPS-Ranchi-464x290.png)

