Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय की निदेशक सरोजनी लकड़ा ने कर्जन स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं विभिन्न स्टेडियमों का मुआयना किया 

हजारीबाग, झारखण्ड  | नवम्बर  |  13, 2022 :: खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के निदेशक महोदया श्रीमती सरोजनी लकड़ा ने आज औचक निरीक्षण करने आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण एवं आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एथलेटिक्स हजारीबाग पहुंची दोनों प्रशिक्षण केंद्रों में आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था , खेल मैदान ,खेल उपकरण एवं अन्य समस्याओं से अवगत हुए साथ ही खिलाड़ियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया जिसमें मुख्य रुप से मेडिकल ,शिक्षा एवं भोजन भत्ता बढ़ाने की बात कही। कर्जन स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं विभिन्न स्टेडियमों का भी मुआयना किया । आवासीय प्रशिक्षण केंद निरीक्षण के क्रम में आवासन स्थल ,भोजन व्यवस्था , खेल उपकरण एवं मैदान के बारे में विस्तृत जानकारी ली और जिला खेल पदाधिकारी को कुछ निर्देश दिए। जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग में एक आवासीय सेंटर एवं न्यू स्टेडियम हजारीबाग में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ लगाने के लिए भी अनुरोध किया ताकि उतरी छोटानागपुर प्रमंडल में हॉकी खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जा सके । हजारीबाग जिला के चरही स्थित डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र का भी मुआयना किया। लौटने के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ श्रीमती रूपा रानी तिर्की द्वारा निदेशक महोदया का जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में स्वागत किया गया और यहां के खेल कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान झारखंड खेल प्राधिकरण के राज्य खेल समन्वयक पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो खेल सलाहकार देवेंद्र कुमार सिंह, कुलेश्वर गोप एवं जिला खेल पदाधिकारी के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply