Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे के तीन दिवसीय झारखंड प्रवास से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : हरे कृष्ण महाराज

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री सुनील कुमार चौबे के तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के प्रथम दिन आज उनका रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में दिन दूनी और रात चौगुनी गति से संगठन का विस्तार कर रही है तथा पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँच रही है।

श्री चौबे ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक एवं संरक्षक तथा भारत सरकार के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री माननीय श्री जीतन राम मांझी के मार्गदर्शन में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे MSME मंत्रालय की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाएँ तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों एवं जरूरतमंद नागरिकों को इन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि वे निरंतर पूरे झारखंड में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री सुनील कुमार चौबे का यह तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रवास के क्रम में 01 अगस्त को हजारीबाग में जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 02 अगस्त को चतरा में कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

 

प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन का निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा संगठन को नई दिशा प्रदान करती है। साथ ही राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री राजेश पांडेय सदैव झारखंड में संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री सुनील कुमार चौबे के इस तीन दिवसीय प्रवास से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ है। यह प्रवास संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाएगा।

 

 

Leave a Reply