राँची, झारखण्ड | अगस्त | 29, 2018 :: खेल दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था शारदा फॉउन्डेशन एवं स्पोर्ट्स लवर एसोसिएसन के संयुक्त तत्वाधान में कांके रोड स्थित डि ए वी गाँधीनगर स्कूल में खिलाड़ियों ने विरक्षरोपन किया।खिलाड़ियों ने 11 वृक्ष लगाए ।इस अवसर पर झारखंड के महान खेल विभूतियों के नाम पर वृक्ष लगाकर के उनको याद कर श्रदांजलि अर्पित की। हॉकी मेजर ध्यानचंद ,जयपाल सिंह मुंडा,स्विमर समशेर सिंह, हॉकी लाल सिंह बोखारि, हॉकी किशन लाल, क्रिकेट रमन लम्बा, अजित वाडेकर,एथलीट मिल्खा सिंह,फुटबॉल वि पी सत्यन, कृशानु डे, शेलेन मन्नाआदि खिलाड़ियों के नाम पर वृक्ष लगाए। मोके पर प्राचार्य एस के सिन्हा , आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, अवनिकांत शेखर गोविन्द झा , कृष्णा प्रसाद समेत कई खिलाड़ीगन उपस्थित थे।ये जानकारी गोविन्द झा ने दी।
