रांची, झारखण्ड | जून | 25, 2020 :: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने रांची इकाई के दो नये पदाधिकारियों का स्वागत किया। जेयूजे की रांची महानगर इकाई में श्री संदीप मिश्रा को संगठन मंत्री और श्री धर्मेंद्र गिरि को सचिव बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष जावेद अहमद की तरफ से एक संक्षिप्त समारोह में इन दोनों पदाधिकारियों का आज यूनियन की तरफ से विधिवत स्वागत किया गया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता और महासचिव शिव कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी पहले से ही कई सामाजिक कार्यों का संचालन कर रही हैं। इसके तहत खास तौर पर अकेले रहने वाले पत्रकारों के लिए स्थानीय अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री किचन का संचालन भी किया जा रहा है। दरअसल घर से एक बार निकल जाने के बाद देर रात को ही काम खत्म कर घर लौटने वाले पत्रकारों के लिए इनदिनों भोजन की विकट समस्या थी। खास तौर पर जो पत्रकार अकेले रहने वाले हैं, उन्हें इसकी वजह से परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए ही जेयूजे की महानगर कमेटी ने मुख्यमंत्री से आग्रह कर यहां मुख्यमंत्री किचन को चालू कराया था। आज यूनियन में पदाधिकारी बनाये गये नये सदस्यों ने भी यूनियन की सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने की बात कही है। याद रहे कि यूनियन ने बीते दिन ही राज्य भर के कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया था।
Related Articles
देहरादून : ऑनलाइन दुनिया में बच्चों की सुरक्षा विषय पर परिचर्चा
देहरादून | जुलाई | 10, 2023 :: ऑनलाइन दुनिया में बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे पर इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड (आईसीपीएफ) ने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एससीपीसीआर) के साथ परिचर्चा की। इस दौरान बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के उपायों को सशक्त बनाने और साइबर अपराधियों पर लगाम […]
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने ग्यारस के उपलक्ष्य में की गौ सेवा
राची, झारखण्ड | अगस्त 30, 2024 :: राँची समर्पण शाखा द्वारा हर एकादशी को निरंतर गौ सेवा किया जा रहा है । ये सेवा आशा सर्राफ जी के द्वारा करवाई गई। गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है । आज की सेवा में गौ माता को गुड , चोकर, खीरा, गाजर, […]
महाराष्ट्र :: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में डेवलपमेंट एंड एनवायरमेंटल कंफलिक्ट” पर शोध पत्र प्रस्तुत करने पर सम्मानित हुए लोहरदगा के डॉ प्रसेनजीत मुखर्जी
लोहरदगा, झारखण्ड |;जनवरी | 06, 2023 :: झारखंड के गुमला स्थित केओ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष सह-लोहरदगा डॉ प्रसेनजीत मुखर्जी ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित 108 वीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के पर्यावरण विज्ञान सेक्शन में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किया। वह झारखंड के ऐसे पहले पर्यावरणविद है जो लगातार डेढ़ दशकों […]