राची, झारखण्ड | अक्टूबर 18, 2024 ::
राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सब जुनियर, जुनियर एवं सीनियर बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय,सेक्टर-2, धुर्वा ,राँची के प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जबकि मंच का संचालन संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड मलखंब अकादमी राँची के निदेशक डाॅo अजय झा ने पुरस्कार वितरण किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार ने किया।
आज का परिणाम इस प्रकार है:-
पोल मलखंब अंडर-14 बालक वर्ग:-
1.सत्यवीर कुमार दास
2.प्रिन्स कुमार
3.विवेक गोराई
अंडर-18 वर्ष बालक वर्ग:-
1.रोहण कुमार
2.सन्नी कुमार
3.आदित्य कच्छप
अंडर-14 बालिका वर्ग:-
1.लवली कुमारी
2.हंसिका कुमारी 3.अन्नू कुमारी
अंडर-18 बालिका वर्ग:-
1.अमिका कुमारी
2.निधि कुमारी
3.गुड़िया कुमारी
रोप मलखंब अंडर-14 बालिका वर्ग:-
1.हंसिका कुमारी 2. अन्नू कुमारी 3.सोनाली कुमारी
रोप मलखंब अंडर-18 बालक वर्ग:-
1.रोहण कुमार
2.अजय कुमार 3. प्रियांशु कुमार
हैंगिंग मलखंब अंडर-14 बालक वर्ग:-
1.रणवीर कुमार दास
2.पियूष राज
3.रितेश लिण्डा
हैंगिंग मलखंब अंडर-18 बालक वर्ग:-
1.सन्नी कुमार
2.आर्यन महतो
3.रोहण कुमार
पूरे प्रतियोगिता को सफल संचालन एवं निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार, इस्तियाक अंसारी, सरिता कुमारी, खुशबू कुमारी, कौशल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।




