Sikh sangat took part in khalsa sirjna diwas baishakhi through Facebook live
Breaking News Latest News झारखण्ड

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रांची मे सादगी पूर्वक तरीके से मना खालसा सिर्जना दिवस वैसाखी पर्व ( 332 वा ) :: फेसबुक लाइव द्वारा अरदास में शामिल हुई सिख संगत

Sikh sangat took part in khalsa sirjna diwas baishakhi through Facebook live

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 13, 2020 :: खालसा सिर्जना दिवस वैसाखी पूर्ब( 332 वा ) गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वावधान में बहुत ही शांत मई एवम सादगी पूर्वक तरीके से प्रशासन के नियमो को धयान में रखते हुए मनाया गया।
दिवान की आरंभता 2 जनवरी को रखे गए संगत दुवारा किये गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ की समाप्ति के साथ की गई।
श्री सहज पाठ की समाप्ति के उपरांत हजूरी रागी जत्था भाई संदीप सिंह जी की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन बानी ” वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुर चेला ” एवम ” इन्ही की किरपा के सजे हम है नही मोसो गरीब करोर भरे ” गायेन कर की गई।आनंद साहिब जी का पाठ कर दीवान की समाप्ति की गई।

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथि भाई विक्रम सिंह जी की ओर से पूरे संसार की सुख शांति के लिए अरदास की गई एवम सहज पाठ की आरंभता की अरदास कर ,दीवान की समाप्ति की गई।

गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी की ओर से पूरे सिख समाज को खालसा पंथ के नए साल एवम वैसाखी पूर्ब की लख लख वधाई दी गई और पूरी संगत का तह दिल से शुक्रिया किया कि उन्होंने इस लोक डाऊन के समय में प्रशासन के नियमों का पालन करते हुऐ अपने घरों में रहते हुए फेस बुक लिंक के दुवारा अरदास में शामिल होकर इस वैसाखी पूर्ब को मनाया है।
उन्होंने कहा कि क्रोना वायरस से डरने की नही लड़ने की जरूरत है, अपने घरों में बन्द रहे और सेफ रहे।

इस समय पर
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान साहिब गुरमीत सिंह,
महासचिव गगनदीप सिंह सेठी,
सह सचिव हरजीत सिंह स्विनकी
गुरजीत सिंह छतवाल,
कोषाध्यक्ष तेजेंदर सिंह और
कमेटी के मेम्बरान
भूपिंदर सिंह मकड़ ,
जसप्रीत सिंह नेगी,
सुरजीत सिंह सलूजा ओर
किरपाल सिंह,
त्रिलोचन सिंह अकाली,
हरमीत सिंह टिंकू,
प्रिंसपाल सिंह कोहली,
राजदीप सिंह छाबड़ा,
राजदीप सिंह बरारा,
गुरमीत सिंह बग्गा,
हरविंदर सिंह टीटू,
कवलजीत सिंह अलंग,
ज्योति सिंह मथारू,
तविन्दर सिंह,
मनदीप सिंह मक्कड़
सतपाल सिंह गांधी,
अमित सिंह आसी
संदीप सिंह नागपाल आदि
शामिल थे।

क्रोना वायरस के चलते पूरे संसार मे लोक डाऊन चल रहा है,लोगो को घरो में रहने की अपील की जा रही है ऐसी परस्थिति में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची की ओर से जरूरत मंद लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था 25 मार्च से रोजाना की जा रही है। अलग अलग स्थानों पर जाकर जरूरत मंद लोगो को भोजन बना कर भेजा जा रहा है।यह सेवा आने वाले लोक डाऊन ,जब तक सरकार का आदेश होगा ,तब तक जारी रहेगी। अब तक 10000 से ज्यादा लोगो को भोजन करवाया गया है।
यह जानकारी गुरुद्वारा साहेब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी की ओर से दी गई।

Leave a Reply