Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

रांची जिला क्रीड़ा भारती मलखंब केन्द्र  : अमृत महोत्सव के समापन पर 75 करोड़ सूर्यनमस्कार अभियान के तहत अभ्यास 

रांची, झारखण्ड  | फरवरी  | 07, 2022 ::  रांची जिला क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में रांची जिला क्रीड़ा भारती मलखंब केन्द्र में आज अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 करोड़ सूर्यनमस्कार अभियान एवं रथ सप्तमी के तहत बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा,रांची के सभागार में अभ्यास किया गया।

मलखंब केन्द्र के तीस बालक -बालिका बंगीय सांस्कृतिक परिषद के सभागार एवं पचास खो-खो खिलाड़ियों ने मेला मैदान, जगन्नाथपुर, मौसीबाड़ी धुर्वा में सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया।

इस अवसर पर दो – दो मलखंब एवं खो-खो के राष्ट्रीय खिलाड़ियों के माता को वीरमाता जीजावाई पुरस्कार के स्वरूप शाल और बुके देकर सम्मानित किया।

रांची जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ० अजय झा, रांची जिला संयोजक सह प्रभारी अमरेन्द्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खिलाड़ियों के माता को जीजावाई पुरस्कार से सम्मानित किया।

मलखंब में राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुशिखा कुमारी, रश्मि कुमारी एवं खो-खो में आरुषि कुमारी, हंसिका कुमारी के माता को वीरमाता जीजावाई पुरस्कार मिलने के बाद काफी प्रशंस दिखी और अपने बच्चे को इसका श्रेय दिया। जबकि आगंतुकों एवं मंच संचालन रांची जिला क्रीड़ा भारती के मंत्री सुदामा वर्मा ने किया।

जबकि धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला क्रीड़ा भारती के सह मंत्री अंशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर प्रीति बड़ाइक, विवेक कुमार, संजय कुमार, शुभम प्रसाद, रोहित कुमार,ओम कुमार, गौरव कुमार एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply