Gurudwara sri guru Singh sabha requested sikh samaj to participate in ardas of khalsa sirjana diwas, baishakhi on Facebook live
Breaking News Latest News झारखण्ड

खालसा सिर्जना दिवस बैसाखी :: सिख समाज को अपने अपने घरों में रहते हुए फेसबुक लिंक के द्वारा अरदास में शामिल होने के लिए अपील

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2020 :: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची की ओर से मनाये जाने वाले खालसा सिर्जना दिवस बैसाखी पूर्ब 322 वा को पूरे सिख समाज की ओर से क्रोना वायरस के चलते सादगी तरीके से मनाने के लिए गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी की ओर से पूरे सिख समाज से अपील की गई है।

क्रोना वायरस के चलते गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची में 322 वा खालसा सिर्जना दिवस वैसाखी के संबंद्ध में 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे समूह संगत की ओर से 2 जनवरी को रखे गए श्री सहज पाठ की समाप्ति
समूह संगत को अपने अपने घरों में रहते हुए फेसबुक लिंक के दुवारा अरदास में शामिल होने के लिए अपील की गई है।

सहज पाठ की समाप्ति के उपरांत क्रोना वायरस को देखते हुए पूरे संसार की सुख समृद्धि के लिए श्री सहज पाठ आरम्भ कर अरदास की जाएगी।

गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी की ओर से जानकारी दी गई कि क्रोना वायरस के चलते किये गए लोक डाऊन में जरूरत मंद लोगो के लिए 25 मार्च से अलग अलग जगह पर जाकर लंगर की सेवा रोजाना की जा रही है।

महासचिव की ओर से बताया गया कि यह सेवा लगातार चलेगी।
यह जानकारी गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी की ओर से दी गई।

इस समय पर गुरुद्वारा साहिब के
प्रधान गुरमीत सिंह,
गगनदीप सिंह सेठी,
हरजीत सिंह स्विनकी,
गुरजीत सिंह छतवाल,
तेजिंदर सिंगज मकड़,
भूपिंदर सिंह,
जसप्रीत सिंह नेगी,
हरमीत सिंह टिंकू,
राजदीप सिंह ऋषि,
मनदीप सिंह मक्कड़,
संदीप नागपाल,
राजदीप सिंह बरारा
आदि शामिल थे।

Leave a Reply