राँची, झारखण्ड | अगस्त | 31, 2018 :: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2018-19 का उद्घाटन एक सितंबर की सुबह 10 बजे से होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. साकीब ऊर्फ छोटू ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मांडर बीडीओ विष्णुदेव कच्छप और विशिष्ट अतिथि एसआई अरुण कुमार टुड़ी करेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि होंगे। एक सितंबर का उद्घाटन मैच बैचलर फुटबॉल क्लब, गड़मी और ब्लैक डायमंड क्लब, पुनगी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा शनिवार को छह अन्य लीग मैच भी खेले जाएंगे।
Related Articles
हे माँ! समस्त झारखण्ड वासियों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि आये : हेमन्त सोरेन
मिर्जापुर/विंध्याचल | फरवरी | 08, 2020 :: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल में सपरिवार माँ विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की। हे माँ! समस्त झारखण्ड वासियों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि आये। मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी से यह प्रार्थना की। उन्होंने झारखंडवासियों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए […]
68वीं राष्ट्रीय स्कूली मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम उज्जैन रवाना
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 06, 2024 :: 68वीं राष्ट्रीय स्कूली मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड से तीनों आयु वर्गों में बालक-बालिका मलखंब टीम आज राँची से उज्जैन, मध्यप्रदेश के लिए प्रस्थान किए। झारखण्ड टीम में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची से सर्वाधिक यानि पन्द्रह बालक-बालिका का चयन किया गया। […]
दो दिवसीय चतुर्थ धनबाद जिला योगासना प्रतियोगिता प्रारंभ
झारखण्ड | अगस्त 31, 2024 :: धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय चतुर्थ धनबाद जिला योगासना प्रतियोगिता दी लाईट हाउस रिसोर्ट में प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य योगासन संघ के महासचिव विपिन कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्त राधेश्याम गोस्वामी, समाजसेवी उदय सिंह युवा संघर्ष मोर्चा संयोजक दिलीप सिंह […]



