Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

दूसरों को आनंदित रखने के गुण से भरे थे हेमंत

राची, झारखण्ड | जून | 16, 2023 ::

रोटरी क्लब रांची के पूर्व अध्यक्ष एवं एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक हेमंत गुप्ता के निधन से रोटरी क्लब मर्माहत है। रोटरी रांची क्लब में शोक सभा का आयोजन कर स्व गुप्ता की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके कार्यकाल और कार्यों को याद किया।

क्लब के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि हेमंत गुप्ता ने अपने बहुमूल्य विचारों से क्लब और समाज को बहुत कुछ दिया।

पीडीजी अजय छाबड़ा ने कहा कि हेमंत गुप्ता के जाने से रोटरी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। हमने एक सच्चा मित्र और अभिभावक खो दिया है।

पीडीजी राजीव मोदी ने कहा कि दूसरों को मोटिवेट करते हुए आगे बढ़ाते रहना हेमंत गुप्ता की खासियत थी।

पूर्व अध्यक्ष शाहिद पॉल ने कहा कि हेमंत गुप्ता स्वभाव के जितने अच्छे थे, उतना ही वे सहयोगी प्रवृति के भी धनी थे। उनसे बहुत कुछ सीखा।

प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि हेमंत गुप्ता खुद के साथ दूसरों को भी आनन्दित रखने का हुनर जानते थे। यह उनका स्वाभाविक गुण था। उनकी मौजूदगी किसी भी माहौल को सहज बना देती थी। सेलिब्रेटियों का ऑटोग्राफ लेने के शौकीन हेमंत भाई नहीं रहे, इसका यकीन नहीं हो रहा। एक ऑटोग्राफ तो देकर जाते हेमंत भाई।

मानन्द सचिव हितेश भगत ने कहा कि जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बात की परख हेमंत गुप्ता में थी।

डॉ सतीश मिड्ढा ने कहा कि वे नाराज होना नहीं जानते थे। कभी नाराज हुए भी तो क्षणिक रहा। उनके विचार हमारे लिए धरोहर की तरह है।

अंशु बहल ने कहा कि वे हमेशा कहते थे कि जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं। अंतिम सांस तक उन्होंने अपने कथन को निभाया। उन्हें भुला पाना संभव नहीं होगा।

श्रधांजलि सभा में भंडारी लाल, एस के मल्होत्रा, अजय वाधवा, आरएके वर्मा,  संदीप मुंजाल, एसके मल्होत्रा, संतोष कुमार, सुधीर मिश्रा, शालिनी सिंघानिया, विनय शंकर महाराज, डॉ अनिल कुमार पांडेय, अजय साबू, अमित अग्रवाल, आकांक्षा भगत, भावना तनेजा, चरणजीत वसु, गिरीश अग्रवाल, कांता मोदी, ख्याति मुंजाल, कविता प्रसाद, मनोज तिवारी, एनके मखीजा, प्रदीप बहल, संजय वाधवा, पवन जायसवाल, सुदेश वाधवा, आर आर उपाध्याय समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply