Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

पद्मश्री छऊगुरू पंडित गोपाल प्रसाद दूबे नहीं रहे

राँची , झारखण्ड | नवंबर | 14, 2022 :: संस्कार भारती झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष पद्मश्री छऊगुरू पंडित गोपाल प्रसाद दूबे का आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को अपराह्न 12ः45 बजे बंगलोर में देहावसान हो गया। वे 66 वर्ष के थे।
विगत कुछ महीनों से वे पैंक्रियाज़ के कैंसर से पीड़ित थे और डॉक्टर्स की देख रेख में थे।
झारखंड के सरायकेला में 25 जून 1957 को जन्में गोपाल प्रसाद दूबे 14 वर्ष की आयु से ही छऊगुरू केदारनाथ साहु, छऊगुरू राजकुमार सिंहदेव और छऊगुरू एन. बनबिहारी पटनायक से छऊ नृत्य सीखना शुरू किया और अंततः छउ में ही पद्मश्री सम्मान (2012) प्राप्त किया।
उन्होंने 1985 में छऊ के विकास के लिए त्रिनेत्र नामक संस्था की स्थापना की और इस संस्था के शिष्यों को लेकर अनेक बार विदेश भ्रमण भी किया। छऊ सीखाने के लिए वे इन्डियाना युनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवानिया, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, लंदन विश्वविद्यालय सहित अन्य कई विदेशी विश्वविद्यालयों में जाते थे। भारत के पंजाब विश्वविद्यालय के भी वे अतिथि शिक्षक थे।
उनके मंचीय कार्यक्रमों के लिए उन्हें अनेक पुरस्कार मिले। रोटरी इंटरनेशनल से वोकेशनल एचीवमेंट अवार्ड, झारखंड सरकार से राजकीय सम्मान, केली फाउंडेशन मुंबई से स्वर्ण शंख सहित अनेक पुरस्कार उनके नाम हैं।
संस्कार भारती झारखंड प्रांत के सभी सदस्य उनके आकस्मिक निधन से मर्माहत हैं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हैं।

 

Leave a Reply