राची, झारखण्ड | मई | 11, 2024 ::
झारखंड का चौथी, पांचवी, छठी फ्लाइट रवना हुई.
हज कमिटी झारखंड के चेयरमैन सह विधायक जामताड़ा डॉक्टर इरफ़ान अंसारी रहे मौजूद,
हाज़ियों की ख़िदमत में दिखे मुस्तैद
* हाजियों की ख़िदमत करना एक तरह का इबादत : डॉक्टर इरफ़ान
* बंगाल सरकार ने कम समय में अच्छा इंतज़ाम किया,किसी को कोई परेशानी नही हुई: डॉक्टर इरफ़ान
*आज कोलकाता एअरपोर्ट से झारखंड के हाजियों का 4th 5th 6th जत्था रवाना किया गया। इसमें लगभग 643 हाजी झारखंड के अलग अलग ज़िला से है।
हाजियों के रवानगी से पहले उनके ख़िदमत में झारखंड हज कमिटी के चेयरमैन सह विधायक जामताड़ा डॉक्टर इरफ़ान अंसारी, युवा झारखंड के सरक्षक अर्शे आलम पप्पू की टीम मुस्तैद दिखे। विधायक डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने एक एक हाजियों से मिलकर उनका हालचाल लिया ।उनके खाने रहने व इन्तज़ामात में लगे रहे। उन्होंने हाजियों से झारखंड व देश में अमन चैन की दुआ की गुज़ारिश की। उन्होंने कहा मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की मैं हज जायरिनों का ख़िदमत कर पा रहा हूँ।उन्होंने दुआ की दरखास्त करते हुए कहा की आपलोग दुआ करें ताकी मैं आपलोगों की और ख़िदमत कर सकूँ।
हज यात्री ने डॉक्टर इरफ़ान अंसारी को नेक दुवाओं से नवाजा और कहा कि अल्लाह आपको और कामयाबी दे जिससे आनेवाले दिनों में भी आप ऐसे ही आगे बढ़कर हजियों की ख़िदमत करें।हज यात्री की ख़िदमत करना किसी इबादत से कम नहीं।
मौक़े पर इरफ़ान अंसारी ने ममता दीदी को धन्यवाद दिया और कहा की बंगाल सरकार ने अल्प समय में भी हमारे हाजियों के लिए बेहतर इंतज़ाम किया।मोदी सरकार ने साज़िश के तहत आनन फ़ानन में वक्त से पहले भेजने का फ़ैसला किया लेकिन इसके बावजूद बंगाल ने अच्छा इंतज़ाम किया है।इस अवसर पर जावेद अहमद शकील चौधरी, सोहेल मलिक, तस्लीम राजा मदनी शहाबुद्दीन और सैकड़ो कार्यकर्ता एवम युवा मौजुद थे।




