राची, झारखण्ड | अप्रैल | 15, 2025 ::
मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए के छात्र अभिजीत भट्टाचार्य का चयन विश्वप्रसिद्ध मल्टीनेशनल कंपनी एस.ए.पी. में सॉफ्टवेयर डेवलपर की भूमिका के लिए हुआ है। एस.ए.पी अपने उच्च स्तरीय एंटरप्राइज़ संसाधन प्रबंधन उपकरण के लिए जानी जाती है। अभिजीत को कंपनी द्वारा 3.5 लाख प्रति वर्ष का प्रारंभिक स्टाइपेंड दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिट्स पिलानी से एम.टेक की पढ़ाई का अवसर भी प्रदान किया गया है, जिसकी व्यवस्था एस.ए.पी कंपनी स्वयं करेगी।
चयन प्रक्रिया में कुल चार राउंड शामिल थे। पहले राउंड में कोडिंग टेस्ट, फिर दो टेक्निकल इंटरव्यू, और अंत में एचआर इंटरव्यू हुआ, जिसे अभिजीत ने सफलतापूर्वक पार किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर डॉ. आर.आर. शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. तरुण चक्रवर्ती, कोऑर्डिनेटर संतोष राजवार, एवं असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, डॉ राजू मांझी, डॉ कुणाल गुप्ता, डॉ अंजना, डॉ अर्चना, डॉ मीरा साहू ने अभिजीत को हार्दिक बधाई दी और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि ” अभिजीत की यह सफलता यह दर्शाती है कि मारवाड़ी कॉलेज का एक साधारण बीसीए छात्र भी यदि सही मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण के साथ प्रयास करे तो एस.ए.पी जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में 15 लाख सालाना पैकेज के साथ चयनित हो सकता हैं ।यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व की बात है।”
बीसीए के कोऑर्डिनेटर संतोष राजवार ने कहा कि “अभिजीत की सफलता यह दिखाती है कि यदि छात्र कॉलेज द्वारा दिए गए ट्रेनिंग प्रोग्राम और प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं, तो वे एस.ए.पी जैसी बड़ी कंपनियों में पहुंच सकते हैं और बाकी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं।”




