राची, झारखण्ड | मई | 03, 2025 ::
रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लिटिल विंग्स स्कूल “बी” डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट (2024-25) का फाइनल मुकाबला आज दिनांक 03/05/25 (शनिवार) को नगड़ी क्रिकेट एकेडमी बनाम हरमू यूथ क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच गोलचक्र मैदान, धुर्वा में खेला गया जिसमें नगड़ी क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की । आज टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि श्री संजय सहाय जे एस सी ए के अध्यक्ष थे। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता को श्री संजय सहाय ने ट्रॉफी दिए साथ में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार,श्री विभूति भूषण प्रसाद जिला संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार , कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक मौजूद थे। टूर्नामेंट में बेस्ट बैटर का पुरस्कार झारखंड ज्योति क्रिकेट एकेडमी के शोहेब अंसारी एवम बेस्ट बॉलर , ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी के सचिन कुमार सिंह को दिया गया और आज के फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नगड़ी क्रिकेट एकेडमी के अमृत उरांव को दिया गया।पुरस्कार वितरण समारोह में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य , रमेश कुमार, सुरेश कुमार, मुज्जफर अली ,(मुन्ना),सहायक सचिव सुनील पाल , शम्भु सिन्हा एवं मुक्तेश सिंह ,
एस के पांडे ,शाहिद मिर्जा , जुलकर नयन,रॉनित कुमार , राजीव रंजन,रवि शर्मा रणधीर कुमार आदि मौजूद थे।




