Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

रामकृष्ण मिशन आश्रम में योग की कार्यशाला  : यौगिक राज्य बनेगा झारखंड : ए के सिंह ( स्वास्थ्य सचिव, झारखंड )

रांची, झारखण्ड | मार्च  | 13, 2022 :: आज दिनांक 13 मार्च, 2022 दिन रविवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची में योग की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय “योगा फॉर हॉलिस्टिक वेलबेइंग” था।

इस कार्यक्रम के साथ ही योग स्वयं सेवक प्रशिक्षण का भी उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ए के सिंह  ने ऑनलाइन करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम झारखंड को यौगिक राज्य बनाने के लिए रामकृष्ण मिशन के द्वारा किए जा रहे प्रयास के लिए सरकार अपना पूरा सहयोग देगी।

आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद जी ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य “योगयुक्त झारखंड, रोगमुक्त झारखंड” रखा गया है एवं इसके अन्तर्गत झारखंड में एक लाख योग स्वयं सेवक तैयार करने का प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण देने के लिए देने पांच सौ शिक्षक बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि झारखंड को यौगिक राज्य बनाया जा सकता है।

इसके लिए इंडियन योगा एसोसियेशन, झारखंड चैप्टर एवं लायंस क्लब का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं रामकृष्ण मिशन के 125वी सेवा वर्षगाठ के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम “नया भारत गढ़ों” के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. निशांत विभाष ने स्वास्थ्य के शारीरिक एवं मानसिक पहलू की विस्तृत जानकारी दी।

योग विशेषज्ञ डॉ. परिणीता सिंह ने योग के प्रायोगिक पहलू पर प्रकाश डाला।

योग विशेषज्ञ संन्यासी मुक्तारथ जी ने भी अपनी बात रखी।

रांची युनिवर्सिटी के योग विभाग एवं आश्रम के स्वयं सेवक श्री राजेश कुमार ने योग स्वयं सेवक प्रशिक्षण की पूर्ण जानकारी दिया ।

आश्रम के सह सचिव स्वामी अंतरानंद जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री लवली सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम में रांची युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ योगा के शिक्षक एवं विद्यार्थी, डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी युनिवर्सिटी के शिक्षक एवं विद्यार्थी, आश्रम के योग के विद्यार्थी एवं अन्य योग से जुड़े लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Reply