
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 21, 2020 :: बहावलपुरी पंजाबी समाज ने आज शुक्रवार, 21 फरवरी को समाज के दसवीं और बारवीं सीबीएसइ बोर्ड में शामिल होने वाले बच्चों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया .
कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुनानक भवन में आज सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित इस परीक्षा सम्बन्धी सेमिनार में सी०बी०एस०ई के सिटी को-ऑर्डिनेटर ,गुरुनानक स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज के संरक्षक मनोहर लाल जी मिढ़ा ने उपस्थित छात्रों को सी०बी०एस०ई की परीक्षा के गाइड लाइन की विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने अपने संबोधन में परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के अयश्यक टिप्स भी बच्चों के साथ साझा किए.उन्होंने परीक्षा में सफलता के लिए चार P यानि पेन,पेपर,प्रैक्टिस और पेशेंस का महत्व समझाया और दबावमुक्त रहने की सलाह दी.अच्छे खान पान के साथ सकारात्मक होने को भी जरूरी बताया.अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए रीड वन्स,राइट टवाइस और थिंक थ्राइस की विधि अपनाने को कहा.मौके पर उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए सभी सवालों का उत्तर देकर संतुष्ट किया एवं सभी शंकाओं का समाधान किया.सेमिनार में समाज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिवावक शामिल हुए.
सेमिनार का संचालन नरेश पपनेजा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कवलजीत मिढ़ा ने किया.
कार्यक्रम में बहावलपुरी पंजाबी समाज के मुख्य संरक्षक डॉ सतीश मिढ़ा, कामराज खत्री,आशीष दुआ,प्रमोद चुचरा,रमेश गिरधर,गुलशन अरोड़ा, देवराज मनुजा समेत अन्य उपस्थित थे.



