राची, झारखण्ड | फरवरी | 13, 2024 ::
संत ज़ेवियर्स कॉलेज राँची में वीमेन सेल के द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर “टॉक ऑन जेंडर सेंसीटाईजेशन“ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान की वरिष्ठ महिला पत्रकार श्रेयशी मिश्रा और अधिवक्ता अभिनय प्रीत जो संत ज़ेवियर्स कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके है मौजूद थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ फादर नाबोर लकड़ा ,रेक्टर फादर अलेक्स एक्का , फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर , प्रो. बी के सिन्हा, डॉ भारती रायपत आदि मौजूद थे । कार्यक्रम में क़रीब 300 विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता से भाग लिया। प्रधानाचार्य फादर डॉ नाबोर लकड़ा ने सबको स्वागत किया और नारी योगदान की महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा और सम्मान होता है।
आयोजन के मुख्य वक्ता अभिनय प्रीत ने कार्यक्रम के विषय पे चर्चा करते हुए इस प्रसंग की गंभीरता को समझाया और बताया कि कैसे लोगों को इसको जड़ से समझना है और इसके बारे में अधिक से अधिक बात करना है। पत्रकार श्रेयशी मिश्रा ने अपने सम्बोधन में महिला और पुरुष को एक समान बताया। उन्होंने बाल विवाह , सती और दहेज जैसी प्रथाओं पर भी प्रकाश डाला आर उनकी निंदा की। इस अवसर पर मास कॉम विभाग के द्वारा रचित डाक्यूमेंट्री फ़िल्म कल्पना दिखायी गई जो महिलाओं के प्रति ग़लत धारणा पे बनी है।कॉलेज के टीम अभिव्यक्ति ने एक अर्थपूर्ण नुक्कड़ नाटक के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।




