Press club
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके लाइफस्टाइल

रांची प्रेस क्लब की पहल, होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच.:: प्राण क्लिनिक के डॉक्टर 24 फरवरी से देखेंगे मरीजो को

Press club

रांची, झारखण्ड | फरवरी | 20, 2020 :: रांची प्रेस क्लब और प्राण क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों की जॉच तथा इलाज की पहल शुरू की जा रही है।
अमेरिका की एक संस्था सर्विस बियॉन्ड बॉर्डर्स से जुड़ी प्राण क्लिनिक के डॉक्टरों द्वारा 24 फरवरी से रांची प्रेस क्लब परिसर में रोगियों की जॉच की जायेगी।
मरीजों की जॉच के लिए डॉक्टर दिनेश रंजन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम प्रेस क्लब में प्रतिदिन सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक और फिर दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक बैठेंगे।

प्राण क्लिनिक में प्राथमिक स्वास्थ्य जॉच, रोगों के रोकथाम के उपायों के साथ
लीवर,
किडनी की बिमारियों तथा
प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ,
हृदय रोग विशेषज्ञ,
स्त्री रोग विशेषज्ञ,
इकोकार्डियोलॉजी,
कार्डियक,
इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी,
डाइबिटीज और
एंडोक्रिनोलॉजी,
हेमाटोलॉजी,
ऑन्कोलॉजी (कैंसर केयर),
ह्यूमाटोलॉजी,
इमूनोलॉजी आदि
के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
यहॉ
एचआईवी,
एड्स तथा
क्रिटिकल केयर के दवाईयों के दुरूपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि लोग गलत दवाईयों के सेवन से बीमार होने से बचे।

रांची प्रेस क्लब में इलाज कराने वाले मरीजों के बीमारियों का विवरण रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखा जायेगा। ताकि उनका बेहतर तरीके से मेडिकल केयर हो सके।

Leave a Reply