Breaking News खेल

यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 4 दिसम्बर को रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 39, 2022 :: आगामी यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता जो दिनांक 16/12/2022 से 22/12/2022 तक पन्ना (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जा रही है में भाग लेने हेतु झारखंड टीम के गठन के लिए देवघर जिला वॉलीबॉल संघ (देवघर) के तत्वाधान में दिनांक- 08/12/2022 को पुरूष वर्ग के लिए एवं दिनांक 11/12/2022 को महिला वर्ग के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है । इस ट्रायल में हर एक ज़िला से पांच पुरुष एवम पांच महिला खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया मे भाग लेना है।
====================

जन्मतिथि दिनांक 01/01/2003 या उसके बाद जन्म लिए खिलाड़ी।

विशेष:- इस चयन ट्रायल मे झारखंड में जन्म लिये खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं साथ ही साथ आधार कार्ड पर उनका पता झारखंड का ही होना चाहिए ।खिलाड़ियों के द्वारा चयन ट्रायल में अपने आधार कार्ड की मूल प्रति, (छाया प्रति सहित) तथा सरकारी संस्थानों से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, यथा- मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र, अथवा नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र (छाया प्रति सहित) प्रस्तुत करने पर ही भाग ले सकेंगे।

उक्त (देवघर)(पुरुष और महिला) में भाग लेने हेतु रांची जिला का चयन दिनांक 04/12/22 संडे को सुबह आठ बजे (8AM) से रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में चयन किया जाएगा* ।।

Leave a Reply