Breaking News Latest News झारखण्ड

योग से हम जीवन को स्वास्थ्य एव खुशमय बना सकते हैं : बी के राजमती 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2022 ::  आज दिनांक 30 11 2022 दिन बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठौरिया ब।डू कांके में “ज्वालामुखी योग”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवा केंद्रों के नियमित छात्र छात्राओं के आलावा गांव के बहुत सारे भाई ,बहन, एवं अभिभावक गन भारी संख्या में उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का उदघाटन प्रजापीता बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कांके पिठौरिया ब।डू कि संचालिका बी के राजमती बहन , भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, एव समाजसेवी अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।इस अवसर पर राजयोगिनी बी के राजमती ने अपनी मंत्रमुग्ध वाणी से लोगों को योग के प्रति जागरूक होने को कहा । उन्होंने कहा कि योग विधि द्वारा मनुष्य कैसे अपने विकार काम , क्रोध,लोभ,मोह, अहंकार से दूर हों सकते हैं।योग से ही हम जीवन को स्वास्थ्य एव खुशमय बना सकते हैं।इस अवसर पर अशोक उरांव,उर्मिला देवी,संदीप उरांव, लीला देवी, आदि कई लोग मौजूद थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply