Breaking News खेल

झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल 05 मार्च को आर. के आनन्द बॉल्स ग्रीन स्टेडियम, नामकुम में

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 27, 2023 ::
भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के तत्वाधान में कर्नाटक जिम्नास्टिक संघ के द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता दिनांक 29:03:2023 से 31:03:2023 को बंगलोर, कर्नाटक में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झारखंड एरोबिक जिमनास्टिक टीम के गठन हेतु दिनांक 05 मार्च 2023 को आर०के०आनन्द बॉल्स ग्रीन स्टेडियम में एक चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी/टीमें दिनांक 05:03:2023 से पहले निबंधन करवा लें । इस चयन प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों की टीमों का गठन किया जायेगा। ========================
झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक की चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्क्षुक टीमें तथा व्यक्तिगत खिलाड़ी 05-मार्च 2023 से पहले निबंधन करवा सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को झारखंड राज्य से निर्गत आधार कार्ड की छाया प्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सक्षम कार्यालय से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र लेकर आने पर ही चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा।
=========================
विशेष जानकारी हेतु भाग लेने वाले खिलाड़ी/टीमें कार्यकारी सचिव राजीव रंजन से 7004150442, प्रशासनिक सचिव दीपक कु० गुप्ता 6205523640 विकास कुमार से 6204152155 संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply