Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

राजकुमार मारू झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष चुने गए

 

राची, झारखण्ड | फरवरी  | 27, 2023 ::  झारखंड बिहार प्रादेशिक माहेश्वरी सभा का संयुक्त अधिवेशन झारखंड राज्य की लौह नगरी जमशेदपुर में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम हुआ। प्रादेशिक सत्र 2022 -25 के लिए चयनित रांची के श्री राजकुमार मारू अध्यक्ष एवं रांची के ही श्री शिव शंकर साबू को कोषाध्यक्ष, महामंत्री के पद पर जमशेदपुर के श्री महेश लखोटिया, प्रादेशिक महिला मंडल की अध्यक्षा मुजफ्फरपुर से श्रीमती निर्मला जी लड्डा , सचिव श्रीमती संगीता जी चितलांगिया रांची से एवं श्रीमती राज चांडक मुजफ्फरपुर से कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री श्रीमती संतोष जी बजाज गुलाब बाग़ से, छोटा नागपुर अंचल उपाध्यक्षा रांची से अर्चना जी साबू , मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी रांची, प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष श्री विवेक साबू गुमला से, इन सबका निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ।

दो दिवसीय अधिवेशन में युवा संगठन द्वारा बॉक्स क्रिकेट, महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संयुक्त रूप से संगीतमय अंताक्षरी का कार्यक्रम किया गया | सम्मेलन में समाज के बुजुर्गों के लिए चौपाल कार्यक्रम एवं समाज के सदस्यों के लिए तीर्थाटन कार्यक्रम पर वृहद चर्चा की गई। यह जानकारी रांची से अशोक साबू एवं रश्मि मालपानी ने दी |

Leave a Reply