Breaking News खेल

राँची जिला आत्या-पात्या सब जुनियर /जुनियर/सीनियर बालक – बालिका चयन प्रतियोगिता 12 नवम्बर को लीची बागान में

 

राँची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 09, 2022 ::

राँची जिला आत्या-पात्या एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 नवम्बर शनिवार को अपराह्न 2 बजे से लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची में एकदिवसीय राँची जिला सब जुनियर/ जुनियर/सीनियर बालक – बालिका आत्या – पात्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में सभी कोटि के विधालय/महाविद्यालय/क्लब/ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी आधार कार्ड की छाया प्रति एवं पंजीयन शुल्क एक सौ रूपया जमा करना होगा।
चयनित राँची जिला टीम के खिलाड़ी 19 एवं 20 नवम्बर को झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें।
यह जानकारी राँची जिला आत्या – पात्या एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष अजय झा ने दी।

Leave a Reply