Breaking News Latest News झारखण्ड सिनेमा

कड़िया मुंडा ने लॉन्च किया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित गीत, “बिरसा के गांव में”

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 09, 2022 :: आज दिनांक 09 11 2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक एवं भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष सह झारखंड के उभरते युवा लोक गायक आशुतोष द्विवेदी जी का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी पर आधारित एक शानदार गीत “बिरसा के गांव में” का लॉन्चिंग भाजपा के वरिष्ठ नेता, खुटी के पूर्व सांसद ,पद्मभूषण ,पीएम केयर्स फंड बोर्ड के सलाहकार समूह के सदस्य सह 15 वी लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे आदरणीय कड़िया मुंडा जी ने अपने गांव अनिग।रा, चंडीडीह,जिला खुटी स्थित अपने आवास में गीत का पोस्टर का अनावरण एवं ऑनलाइन यूट्यूब पर गीत अपलोड कर के किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्श्व गायक व इंडियन आइडल 06 फेम श्री रजत आनंद,समाजसेवी मुकेश नायक,समाजसेवी प्रवीण डे,प्रो डॉ सुभाष साहू,समाजसेवी राजेश भगत,राजीव रंजन,अमित कुमार, नितेश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से आशुतोष द्विवेदी जी के इस नए भोजपुरी लोक गीत का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री कड़िया मुंडा जी ने आशुतोष द्विवेदी जी के इस नए गीत को सराहा एव उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिया। उन्होंने ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के इतिहास को संगीत के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना भी एक बहुत बड़ा योगदान है। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर ही हम अपने और अपने प्रदेश को उचाइयों पर ले जा सकते हैं।
राजधानी वीडियो फिल्म्स स्टूडियो द्वारा निर्मित निर्मित इस एलबम में एक गीत है जिसका नाम -“बिरसा के गांव में..”है। जिसके प्रोड्यूसर पार्श्व गायक व म्युजिक डायरेक्टर श्री रजत आनंद, निर्माता -प्रमोद राय, निर्देशक -वाटर एटीएम के डायरेक्टर श्री नितेश कुमार, सह -निर्देशक – जोहर फर्मासियुटिकल के निदेशक श्री अमित कुमार है।यह जानकारी पी आर वो संजय पुजारी ने दी।

Leave a Reply