राची, झारखण्ड | मार्च | 12, 2024 ::
रांची प्रेस क्लब में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा प्रदेश के पदाधिकारी चूड़ामणि महतो, अमरनाथ महतो, प्रयाग महतो इत्यादि के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कुशवाहाओं की संख्या काफी है ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करते हैं इस बार 2024 की चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अभी तक एक भी कुशवाहा को टिकट नहीं दिया है जबकि चार सीटों पर कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र है कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग एवं चतरा एक सीट पर आस लगाए हुए हैं चतरा सीट हमारे समाज के विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता इस लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं इनका टिकट कंफर्म हो जाता है तो सारे झारखंड के कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी को या अन्य दल भी कुशवाहा को टिकट देती है तो उन्हें समर्थन करेगी अन्यथा अपना कैंडिडेट उतार कर चुनाव लड़वाने का काम समाज करेगी तथा भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी।




