Breaking News खेल

राँची जिला एरोबिक जिम्नास्टिक टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल 22 मई को निरामया, कोकर में

रांची झारखण्ड  | मई | 17, 2022 :: झारखंड जिम्नास्टिक संघ के तत्वाधान में धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के द्वारा आयोजित होने वाली दूसरी झारखण्ड एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता दिनांक 29:05:2022 को धनबाद में आयोजित की जा रही है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु राँची जिला एरोबिक जिमनास्टिक टीम के गठन हेतु दिनांक 22 मई 2022 को निरामया,कोकर में एक चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी/टीमें दिनांक 21:05:2022 तक अपना निबंधन करवा लें । इस चयन प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों की टीमों का गठन किया जायेगा। ========================
रांची जिला एरोबिक जिम्नास्टिक की चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्क्षुक टीमें तथा व्यक्तिगत खिलाड़ी 21-मई 2022 तक अपना निबंधन करवा सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को झारखंड राज्य से निर्गत आधार कार्ड की छाया प्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सक्षम कार्यालय से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र लेकर आने पर ही चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा।
=========================
विशेष जानकारी हेतु भाग लेने वाले खिलाड़ी/टीमें कार्यकारी सचिव

राजीव रंजन से 7004150442,

दीपक गुप्ता 6205523640

विकास कुमार से 6204152155

संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply