ओलंपियन दिलीप तिर्की हॉकी उड़ीसा के चुने गए अध्यक्ष
आज हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष सह हॉकी उड़ीसा के तत्कालीन चेयरमैन श्री भोला नाथ सिंह की अध्यक्षता में हॉकी उड़ीसा का चुनाव किया गया । जिसमें जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सह ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दिलीप तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया। हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई। इससे पूर्व हॉकी उड़ीसा के चेयरमैन के रूप में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह जी काफी दिनों तक थे।




