
रांची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2020 :: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की l इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को सप्रेम पुस्तक भेंट की l श्री एक्का ने शनिवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार ग्रहण किया है l वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी है l




