Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का परचम लहराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरे स्कूली खिलाड़ी, 7 खेलों में 1,676 ने दिखाई प्रतिभा

13 अगस्त को राँची में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के दूसरे दिन झारखंड के स्कूली खिलाड़ियों का जोश और जुनून देखने को मिला। इनडोर और आउटडोर खेल स्थलों पर खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा की।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC), राँची द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया में गुरुवार को खेलगाँव के विभिन्न स्टेडियमों में खो-खो 624, गतका174 , नेटबॉल129, बास्केटबॉल 292, सेपक टेकरा 56, बैडमिंटन 306और कुश्ती 95 के कुल 1,676 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 951 बालक और 725 बालिका खिलाड़ी शामिल रहे। हर खेल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और खेल कौशल के दम पर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर मौजूद खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराना है। 13 अगस्त को खेल मैदानों पर दिखाई दिया खिलाड़ियों का उत्साह यह साबित करता है कि झारखंड के स्कूली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब इन खिलाड़ियों की नजर राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में अपना स्थान पक्का करने और देशभर के सामने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करने पर है।

वही 14 अगस्त को बैडमिंटन बालिका, जूडो एवं वॉलीबॉल बालक- बालिका की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया आयोजित होगी। इसमें झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों एवं निजी विद्यालय के इच्छुक स्कूली खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है।

 

Leave a Reply