Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

150 निर्धन बच्चो एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच वस्त्र एव दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 30, 2023 ::

एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने आज दिनांक 30/09/2023 शनिवार को पितृ पक्ष(श्राद्ध)के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य में निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे आये हुए लगभग 150 निर्धन बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच सामुहिक श्राद्ध दिवस का सफल आयोजन कर सभी आये हुए बच्चों एव महिला- पुरुष को श्राद्ध प्रसाद में महिलाओ के बीच साडो एव नायटी का और बच्चों के बीच दैनिक उपयोग की टूथब्रश, टूथपेस्ट,नहाने का साबुन, कपडे धोने का साबुन का वितरण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया।

पितृ पक्ष(श्राद्ध) दिवस के दुसरे दिन पर आज बच्चो एवं महिलाओ एव साडी नायटी का एव बच्चो के बीच टूथपेस्ट, टूथब्रश, नहाने कपडा धोने के साबुन का वितरण का कार्य उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सचिव मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाड़िया,ओमप्रकाश सरावगी, विष्णु सोनी, विशाल जालान एव वहाँ के सेवाधारीयों की देखरेख मे संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।

आज की सेवा के महान कार्यक्रम मे संस्था के उपाध्यक्ष निर्मल जालान एव राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,सज्जन पाड़िया, नवल टिबडेवाल,ओमप्रकाश सरावगी,बिष्णु सोनी,ज्ञान प्रकाश शर्मा,धीरज कुमार गुप्ता,चन्द्रदिप साहु एव संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

नोट:- पितृ पक्ष के दुसरे एवं तीसरे दिन के अवसर पर संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) के परिसर में कल रविवार 01 अक्टूबर 2023 को 12:30 बजे से उर्मिला पाडिया एव उनके परिवार के सौजन्य से 110 वाँ निःशुल्क अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply