Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सातूड़ी तीज धूमधाम से सम्पन्न

राची, झारखण्ड  | अगस्त   22, 2024 ::

माहेश्वरी समाज का लोकप्रिय त्यौहार बड़ी तीज जिसे सातूड़ी तीज भी कहा जाता है, गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया | इस दिन झूला झूलने की परंपरा है जिसके लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर में झूला भी लगाया गया, महिला तैयार होकर मंदिर आई और झूला झूली | दिन भर उपवास के बाद शाम को महिलाएं सोलह श्रृंगार कर नीमड़ी माता की पूजा कर चंद्रमा को अर्घ देकर घर में बनी सतु की मिठाई प्रसाद स्वरुप ग्रहण किया | यह पूजा सुहागन अपने घर परिवार की सलामती पति की लंबी आयु एवं बच्चों के लिए खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं वही कुंवारी लड़कियां अच्छे घर-घर के लिए प्रार्थना करती हैं |

 

 

 

Leave a Reply