Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

कोलकाता में ट्रेनी डाक्टर की नृशंस हत्या के विरोध और न्याय की मांग को लेकर इनरव्हील क्लब द्वारा शांति मार्च

राची, झारखण्ड  | अगस्त   22, 2024 ::

इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा, इनरव्हील क्लब आफ साउथ, इनरव्हील क्लब आफ पलाश, इनरव्हील क्लब आफ प्रगति रांची की ओर से गुरुवार 22.8.24 को बापू वाटिका मुराबादी मैदान में शांति पूर्ण मार्च का आयोजन किया गया, इस शांति पूर्ण मार्च का मुख्य उद्देश्य कोलकाता में ट्रेनी डाक्टर की नृशंस हत्या के प्रति विरोध और न्याय की मांग को लेकर किया गया। क्लब की सदस्यों ने मार्च में पहुंची स्कूल और कॉलेज के छात्रों से अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही बताया हमें समाज में एकजुट होकर न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए आगे आना होगा। सभी क्लब की सदस्यों के साथ इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची की अध्यक्ष दीपा चौहान, डिस्ट्रिक्ट आए एस ओ नीता नारायण,आइ पी पी सी जी आर माला श्रीवास्तव, सचिव नीता शेखर,आइ एस ओ शालिनी सिन्हा, एडिटर निशी श्रीवास्तव, मीना सहाय, देवजानी सान्याल, नीता सिंह, मंजु सिंह,आभा, डौली, अनिता,सुषमा, रीता उपस्थित थी

Leave a Reply