Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

पूजा पंडालों के निर्माण होने वाली जगहों पर ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव कर साफ-सफाई में सहयोग करें जिला प्रशासन : नमन भारतीय

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   26, 2024 ::

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मिडिया प्रभारी नमन भारतीय ने कहा की शहर में दुर्गा पूजा का उत्सव जोर-शोर से आयोजित किया जाता है, ऐसे में वर्तमान में डेंगू व मलेरिया का फैलाव शहर के चारों ओर है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि पूजन पंडालों का निर्माण होने वाली जगहों पर कैमिकल का छिड़काऊ, स्प्रे व ब्लीचिंग आदि कर साफ-सफाई में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस समय कई आयोजन समितियों ने खूंटी पूजन का कार्य संपन्न कर लिया है। बाहर से पंडालों का निर्माण करने वाले कामगार के स्वास्थ्य व बचाव को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई में प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply