राची, झारखण्ड | मई | 13, 2023 :: सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड के मेजबानी में एवं सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया ओपन इन्विटेशनल कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ जिसमे पांच स्वर्ण तीन कांस्य एवं दो रजत पदक के साथ झारखंड के खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त।
उड़ीसा दूसरे स्थान पर एवं बंगाल तीसरे स्थान पर चल रही है।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन आज के अतिथि कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के महासचिव संजीव जांगरा एवं पद्मश्री मुकुंद नायक जी के द्वारा दो खिलाड़ियों के बीच फाइट करा कर किया गया किया गया।