Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

एक दिवसीय राम लखन राम मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता संपन्न

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 07, 2023 :: आज दिनांक 07 01 2023 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राम लखन राम मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन रांची कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अजीत कुमार, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, प्रो डॉ कुमार ठाकुर, क्राउनड लायंस के सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा, झारखंड वुडब।ल के सचिव गोविंद झा, सुभम कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता के परिणाम –
बालक वर्ग में प्रथम -आशुतोष कुमार
द्वितीय -शिवम तृतीय -मनीष कुमार रहे।
बालिका वर्ग में प्रथम – सुष्मिता कुमारी, द्वितीय -प्रभा कुमारी, तृतीय -सोनिया कुमारी रही।
इस प्रतियोगिता में मोंटी कुमार, मनमोहन कुमार, गंभीर कुमार,नेहा कुमारी,नीतू कुमारी आदि कई वुडब।ल खिलाड़ी गण उपस्थित थे।
यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply