Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

कथावाचक श्री सदानंद जी महाराज 6 जनवरी से श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा की करेंगे अमृत वर्षा

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 05, 2023 ::

*सत्संग भवन श्री ध्वज पताकाऔ और श्री कृष्ण बाल लीलाओं से सज धज कर बना “वृंदावन धाम

*कथा स्थल पर बने हुए श्री व्यास पीठ की सुंदरता अद्भुत।

*आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी सुंदरसाथ भाई-बहने एवं संस्था के सदस्य गण।

*कथा अपराहन 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।

*कथावाचक श्री सदानंद जी महाराज आज से श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा कीअमृत वर्षा करेंगे

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के तत्वाधान में 6 जनवरी शुक्रवार से 9 जनवरी 2023 सोमवार तक परम पूज्य स्वामी श्री सदानंद जी महाराज श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का रसपान कराएंगे। शिवगंज हरमू रोड स्थित सत्संग भवन में अपराहन 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री सदानंद जी महाराज एवं गीता ज्ञान बितक वाणी चर्चा रविकांत जी शास्त्री भजन गायक एवं लेखक पवन तिवारी जी एवं विनय जी के द्वारा प्रवचन एवं भजनों की अमृत गंगा बढ़ाई जाएगी।

श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा में व्यासपीठ एवं कथावाचक स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के चंदन वंदन एवं पूजन का कार्य श्रीमती सुनीता राजू अग्रवाल एवं उनके परिवार को दिया गया है।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बसंत गौतम अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सचिव मनोज चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल प्रभात गोयल, निर्मल जालान,नन्द किशोर चौधरी,सज्जन पाडिया,प्रमोद सारस्वत,राजू अग्रवाल, विष्णु सोनी ओम प्रकाश सरावगी,चिरंजी लाल खंडेलवाल,सुरेश भगत,रमेन्द्र पाण्डेय,आलोक सिंह,धीरज कुमार गुप्ता, महिला मंडल की श्रीमती विद्या देवी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल,उर्मिला पाडिया,सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल,पुनम अग्रवाल,सुमन चौधरी सहित काफी संख्या में सुन्दरसाथ भाई बहने सेवा कार्य में लगे हैं।

यह सभी जानकारी संस्था के श्री राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी। 9431108420

 

Leave a Reply