Breaking News Latest News झारखण्ड

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रथ यात्रा जमशेदपुर के लिए प्रस्थान

राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 14, 2022 ::  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एससी एसटी एक्ट को समाप्त कर सामाजिक समरसता स्थापित करने एवं इतिहास से छेड़छाड़ को रोकने की मांग को लेकर 9 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आरंभ की गई रथ यात्रा आज दिनांक 14 सितंबर 2022 को गुमला से आरंभ होकर सिमडेगा, खुटी होते हुए जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा का पालकोट और बीरुगढ़ सिमडेगा में भव्य स्वागत किया गया एवं भव्य शोभायात्रा के साथ घोड़बहार, नीचे बाजार पेट्रोल पंप से होते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और रॉयल पैलेस, गांधी मैदान सिमडेगा में आम सभा का आयोजन किया गया सभा स्थल पर हजारों की संख्या में एकत्रित लोगों को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह तंवर जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के प्रख्यात अधिवक्ता डॉक्टर ए पी सिंह जी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीनू सिंह जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह प्रदेश महामंत्री सूरज देव सिंह एवं सिमडेगा जिला अध्यक्ष टीपी सिंह आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामेश्वर दयाल सिंह सचिव श्री श्याम किशोर सिंह उपाध्यक्ष श्री यश सिंह परमार प्रदेश सचिव श्री सर्वेश कुमार सह कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply