Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

 

रांची, झारखण्ड  | सितंबर | 14, 2022 ::   हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय भूमि जल बोर्ड,जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा, प्रभाग पांच एवं राज्य एकक कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुधांशु शेखर तथा कार्यालय प्रधान जी एस सेनापति ने संयुक्त रूप से कहा कि- देश के विशाल जनसमूह में हिंदी सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा होने के कारण तथा इस भाषा के संपन्नता, सरलता और व्यापकता को देखते हुए 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया । डॉक्टर अनुकरण कुजूर ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग में उत्तरोत्तर प्रगति हुई है ।इस दिशा में और अधिक प्रयास अपेक्षित है ।कार्यक्रम में राजेश कुमार, टुन्नू कुमार, एस सी स्वांसी, सुधीर कुमार ओझा, आर के पांडे, सुशांत कुमार ,रिचा राज सहित दर्जनों कर्मचारियों अधिकारियों ने सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सदानंद सिंह यादव ने किया। यह कार्यक्रम दिनांक 14 सितंबर से चलकर 29 सितंबर 2022 तक आयोजित किए जाएंगे। इस दरम्यान कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच कई प्रतियोगी कार्यक्रम हिंदी टिप्पन आलेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता, श्रुति लेख सहित अन्य प्रतियोगी कार्यक्रम रखा जाएगा।

Leave a Reply