राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 25, 2023 ::
भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल,गोवा का उद्घाटन 26 अक्टूबर को संध्या 4:30 बजे जवाहर लाल नेहरु इंडोर स्टेडियम फटोरदा , मडगांव में
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जाएगा ।
जिसमें देश भर के 43 खेलों में कुल 12000 खिलाडियों एवम अधिकारियों का दल भाग लेंगा।
वहीं झारखंड राज्य से 25 खेलों में 351 सदस्यीय दल भाग ले रही है । जिसमें एथलेटिक्स (पुरुष एवम महिला), तीरंदाजी (पुरुष एवम महिला), हॉकी (पुरुष एवम महिला), फुटबॉल ( महिला), बीच फुटबॉल (पुरुष), वूशु (पुरुष एवम महिला), स्विमिंग (पुरुष एवम महिला), रोइंग (पुरुष),
सेपकटकरा (महिला), मलखंब (पुरुष एवम महिला),मॉर्डन पेंटाथलन (पुरुष एवम महिला), शूटिंग
(पुरुष एवम महिला), जिम्नास्टिक (पुरुष एवम महिला), पेंचेक सिलाक (पुरुष एवम महिला), कुश्ती (पुरुष एवम महिला), रोलबॉल (पुरुष एवम महिला), लॉन बाल (पुरुष एवम महिला), स्क्वाश (पुरुष एवम महिला), बॉक्सिंग (पुरुष एवम महिला), ट्रायथलन (पुरुष), कबड्डी (महिला), योगा (पुरुष एवम महिला), एस्कवाय मार्शल आर्ट (पुरुष) एवम लागोरी (पुरुष एवम महिला)
खेल शामिल हैं।
अब तक झारखंड से मलखंब,महिला फुटबॉल, मॉर्डन पेंटाथलन, पेंचेक सिलाट,जिम्नास्टिक की टीमें
गोवा पहुंच चुकी है।
उद्घाटन समारोह मार्च पास्ट खिलाड़ियों के आवासन, ट्रांसपोटेशन,
स्वागत, सुरक्षा, बेहतर खेल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के अधिकारियों के साथ चीफ द मिशन, डिप्टी चीफ द मिशन, कांटिजेंट असिस्टेंट की बैठक आयोजित की गई।
इसमें झारखंड के सी डी एम शिवेंद्र दुबे, हरभजन सिंह, बिपिन सिंह, अरविंद कुमार, योगेश प्र.यादव यादव शामिल हुए।




