Round table had provided food to 145000 people in Lockdown through cm kitchen
Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

राउंड टेबल इंडिया ने सी ऐम किचेन से अब तक लॉकडाउन में 145000 लोगों तक खाना पहुँचाया

Round table had provided food to 145000 people in Lockdown through cm kitchen

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 20, 2020 :: इस करोना महामारी में कोई भी हालातग्रस्त और ज़रूरतमंद व्यक्ति भूखा  नहीं रहे इसी उद्देश्य से राँची ज़िला प्रशाशन ऐवम राउंड टेबल इंडिया राँची चैप्टर के संयुक्त प्रयास से सी ऐम किचन बनाया गया था।
सी ऐम किचन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 31 मार्च 2020 को मोराबादी स्थित रुईन हाउस में किया गया था।
31मार्च से 19 एप्रिल तक लगभग 145000 लोगों तक ताज़ा बना हुआ खाना पहुँचाया गया है।
खाना रुईन हाउस के बावर्ची स्वाद, पौस्टिकता का ख़याल रखते हुए बनाते हैं।
सफ़ाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
खाने में गरमा गरम ताज़ी खिचड़ी, पूरी सब्ज़ी दी जाती है।
उपायुक्त कार्यालय से दिशा निर्देश से जैसी जहाँ ज़रूरत खाना ऑटो से भेजा जाता है।
कुछ जगहों से वोलेंटियेर भी खाना ले जाने आते हैं।
अभी तक राँची के
मधूकम,
हतमा,
हतिया
गोंडा,
बिरसा चौक,
बरियतु,
डोरंढा,
काँटाटोली,
लोराकोचा,
इस्लाम नगर ,
आदी में भोजन भेजा जा रहा है।
रुईन हाउस मोराबादी के बाहर भी रोज़ाना 1500 ज़रूरतमंद लोग खाना खाते हैं।
राउंड टेबल और ज़िला प्रशाशन के  लोग मिलकर खाना बनवाने से लेकर भिजवाने तक का काम की ज़िम्मेदारी लिए  हुए हैं।
अब तक लगभग 15-16 लाख लगभग तक की ख़र्च लगी है ।
ख़र्च प्राप्ति में राउंड टेबल को  प्रशाशन से चावल और दाल मिला है।
कुछ सहयोग सामान जैसे की नमक, मसाले, तेल, आटा,सब्ज़ी में लोगों से मिला है।
राउंड टेबल के सदस्यों का काफ़ी बड़ा योगदान रहा है ।
उन्होंने नगद और सामान दे कर सहयोग किया है।
पहले तो ये किचन 14 एप्रिल तक के लॉक्डाउन तक ही बनाया गया था पर जैसे ही लाक्डाउन को बढ़ाया गया यह निर्णय लिया गया कि खाना जब तक लाक्डाउन रहेगा तबतक खिलाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी ना हो ।
राउंड टेबल ने इस लाक्डाउन में सूखा राशन भी लगभग 1000 ज़रूरतमंद लोगों के बीच बाटा है।
राउंड टेबल इंडिया हमेशा ही जनसेवा करते आया है और  इस महामारी में भी सेवा कार्य में पूरी निष्ठा से लगा हुआ है ।
देशभर में राउंड टेबल इंडिया आर टी आइ किचन के नाम से अभी तक लगभग 15लाख लोगों को खाना और राशन मोहैया करवा चुका है।

Leave a Reply