Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रोटरी रांची साउथ ने मनाया 51वा चाटर्ड दिवस व रविन्द्र नाथ टैगोर की 162वी जयंती 

रांची, झारखण्ड  | मई | 12, 2022 ::  रोटरी रांची साउथ ने अपना 51वा चाटर्ड दिवस (गोल्डेन जुबली वर्ष) तथा विश्वकवि कविगुरु श्री रविन्द्र नाथ टैगोर जी का 162वी जन्म जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ केक काट कर मनाया गया।

अध्यक्ष रोटेरियन रथीन भद्रा ने मीटिंग को कॉल टू आर्डर के साथ राष्ट्रीय गीत को सभी मेंबर्स और गेस्ट के साथ गा कर शुभ संध्या की शुरुआत की।
अध्यक्ष रथीन भद्रा ने वेटरन रोटेरियन स के नंदा और उनकी धर्मपत्नी रोटेरियन रमा नंदा जी को स्टेज में बुलाया और उनसे एकवान वर्षो के रोटरी रांची साउथ के बारे में जानना चाहा। रमा नंदा जी ने एकजुटता की बात कही हम रोटेरियन की ताकत, लोगो का भलाई निरंतर करते रहने की ताकत और सर्विस अबव सेल्फ को हमने 51वन वर्षो तक सरवोपरि माना इसके लिए सभी रोटेरियनस को बधाई और शुभकामनाएं दी।
वेटरन रोटेरियन बी स बेदी जी ने सभी नए रोटेरियनस को आशीर्वाद दिया और रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की गौरव गाथा को आगे ले जाने की शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष रोटेरियन रथीन भद्रा ने पूरी रिपोर्ट अपने दो साल की कार्यकाल की सभी वेटरन्स और सभी मेंबर्स के समक्ष रखा, उन्होंने रोटरी रांची साउथ का इतिहास को बताते हुए बताया कि इसका बड़ा ही गौरवान्वित करने वाला इतिहास है, रोटरी रांची साउथ के कार्यो को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी हेपटाइटिस ब की दवाई देने के लिए दर्ज किया गया है तत्कालीन अध्यक्ष थे रोटेरियन डॉक्टर H D सरन और नंदा साहेब जिनकी टीम ने ये काम किया था गोसनर कॉलेज में। संभवत ये एक मात्र रोटरी क्लब रांची में है जिन्होंने एक विशाल प्रोजेक्ट आशा किरण खूंटी रोड में बनाया और गरीब बेसहारा बच्चियों को छत दिया। ये रोतारियन्स सिर्फ यहाँ तक नही रुके ,ये आगे बढ़ कर आशा किरण में जेनेरेटर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लाइब्रेरी, कंप्यूटर शिक्षा , कई किस्म के पौधों की रोपाई , कपड़ो का वितरण , बर्तन वायग्रा, तथा एक एक बच्चियों की पढ़ाई के खर्च की जिम्मेदारी एक एक रोतारियन्स ने उठाया। ये आशा किरण अपने आप में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है पूरी रांची में।
सेक्रेटरी रोटेरियन निर्मल तिग्गा जी ने बातों को आगे बढ़ते हुए पिछले दो साल की कार्यकाल के लेखा झोंका देते हुए बताया कि ये गर्व की बात है कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट इलेक्ट को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के रोटरी इंडिया वाटर मिशन जैसे महत्वपूर्ण ऑर्गनिगेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। और साथ साथ रोटरी वाटर मैनेजमेंट के चेयरमैन भी घोषित किया गया डिस्ट्रिक्ट 3250 का।
इसी के तहत महामारी के दौरान भी हमारी टीम ने लोगो को हर सम्भव मदद पहुचाया तथा महिला सशक्तिकरण के आपने दायित्व को निभाते हुए रोटरी इंडिया वाटर मिशन के भारत के पहले प्रोजेक्ट को रोटरी राँची साउथ ने अमलीजामा पहनाया और खूंटी में रूरल डेवलोपमेन्ट फ़ॉर वीमेन संस्थान में एक *भूंगरु* *”पानी की खेती”* का निर्माण किया गया जहाँ की पानी की भारी समस्या थी और इससे एक हजार महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और इसी का समाधान *”भूंगरु”* *पानी की खेती* ने किया और आज 10 एकड़ जमीन की सिंचाई कर ऑर्गेनिक खेती की जा रही है और एक हजार महिलाओं को पीने से लेकर सब चीजों के लिए पानी दिया जा रहा है। निर्मल जी ने कई और प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक करने की बात कही।
रोटरी क्लब ऑफ राँची सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन शिवेंद्र जी ने आपने बचपन की कहानी रोटरी राँची साउथ के साथ कि सुनाई। उनके पिता रोटरी रांची साउथ के प्रेसिडेंट थे और उन्होंने अपने बच्चो में भी परोपकार की भावना को जागृत किया जिसका नतीजा है रोटेरियन शिवेंद्र जी राँची सेंट्रल क्लब के अध्यक्ष है और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।
अध्यक्ष रोटेरियन रथीन भद्रा ने कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर को याद करते हुए उनको उनके 162वी जन्म जयंती पर नमन किया और रोबी ठाकुर की कई अनसुनी बातों को बताया और उनके योगदान भारत को गढ़ने में उसके बारे में भी बताया , कविगुरु एक कवि, एक लेखक, एक चित्रकार, एक साहित्यकार जिनके 2000 से ज्यादे रचना है अपने आप मे एक यूनिवर्सिटी थे जो कि कभी कोई स्कूल कॉलेज नही गए थे लेकिन आज उनकी किताब के स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है। भारत तथा बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान के रचयिता कोबिगुरु रोबी ठाकुर श्रीलंका के भी राष्ट्रीय गान के रचयिता है उनके एक गाने को श्रीलंका ने आपने भाषा मे अनुवाद करके अपना राष्ट्र गान बनाया है।

51वन साल को सेलिब्रेट करते हुए रोटरी रांची साउथ ने आपने सभी नए पुराने मेंबर्स को उनके सोसाइटी के लिए सेल्फलेस सर्विस के लिए मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित सदस्य जो मौजूद थे और जिन्हें सम्मन डित गया वे लोग है रोटेरियनस स के नंदा, रमा नंदा, बी स बेदी, सुशील चौधरी, पांडेय नीरज राय, प्रदीप घोष, रंजना घोष, अशोक सिन्हा, राजा बागची, सच्ची कुमारी, सुनील सिंह को अध्यक्ष रथीन भद्रा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।
ट्यूरिन वर्ल्ड स्कूल के मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन तथा फाइनेंस पृबेन्दू दास को और सेफ गगन कुमार को रोटरी के हर प्रोजेक्ट्स जो भी ट्यूरिन विर्ल्ड स्कूल के साथ मिल कर रोटरी रांची साउथ ने किया है उनको एक सौ दस परसेंट सफल बनाने के लिए अध्यक्ष रथीन भद्रा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।
सेक्रेटरी निर्मल तिग्गा और अध्यक्ष रोटेरियन रथीन भद्रा को क्लब को सफलता पूर्वक नई ऊंचाइयों पर पहुँचने के लिए वेटरन रोटेरियन स के नंदा तथा वेटरन रोटेरियन बी स बेदी जी ने मेमन्टो दे कर सम्मानित किया।
रोटेरियन निर्मल तिग्गा द्वारा
कोबिगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की एक कहानी तथा एक गाने के साथ सभा का समापन किया गया।

Leave a Reply