Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ ने कसी कमर : बनाई रणनीति

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 12, 2023 ::

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ ने कमर कस ली है।
गत दिन (बुधवार को) राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने की।
इस मौके पर राजद महिला प्रकोष्ठ की सभी पदधारियों ने आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में आईएनडीआईए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि भाजपा की नीतियां जन विरोधी रही हैं। भाजपा के शासन काल में देश की जनता महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की धनबाद जिला अध्यक्ष व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अनवरी खातून ने कहा कि भाजपा हमेशा से सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देती रही है।
यह देश में सामाजिक समरसता के लिए खतरा है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
राष्ट्रीय जनता दल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं।
संगठन को मजबूत करने और राजद का जनाधार बढ़ाने की दिशा में महिला प्रकोष्ठ द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, हजारीबाग जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनम देवी ने कहा कि हजारीबाग जिला सहित पूरे झारखंड में राजद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता पूरे लगन और निष्ठा के साथ संगठन के प्रति समर्पित हैं।
आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को राजद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ने की अपील की। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनवरी खातून एवं सोनम देवी काफी संख्या में अपने समर्थकों संग शामिल हुईं।

Leave a Reply