Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

हरभजन और बिपिन होंगे 37वे राष्ट्रीय खेल के डिप्युटी सी डी एम

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 11, 2023 ::

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने आज गोआ में आयोजित किये जाने वाले 37वे राष्ट्रीय खेल के लिए अपने डिप्युटी सी डी एम की घोषणा कर दी।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय पदाधिकारी सह ओलंपियन हरभजन सिंह और कब्बडी एसोसिएशन के सचिव बिपिन कुमार सिंह झारखंड दल के डिप्युटी सी डी एम बनाये गए है।
उन्होंने बताया कि ये गेम्स गोआ के विभिन्न जगहों पर दिनाँक 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक आयोजित होंगे।
ज्ञातव्य है कि शिवेंद्र नाथ दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड दल के सी डी एम नियुक्त किये जा चुके है।

Leave a Reply