Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कृषि मंत्री दीपिका से मिला राजद का प्रतिनिधिमंडल : सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र

राची, झारखण्ड  | जुलाई  16, 2024 ::

प्रदेश राजद की ओर से 10′ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से धुर्वा स्थित उनके सरकारी आवास में मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान गोड्डा के पूर्व विधायक एवं राजद का प्रधान महासचिव संजय प्र यादव ने गुलदस्ता भेंट किया एवं महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दीपिका पांडेय सिंह के मंत्री बनने पर शॉल ओढाकर स्वागत किया और 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा ।

* प्रमुख मांग
——————–
1. किसान आयोग का अविलंब गठन करना
2. डेयरी किसान को ऋण में 50 % सब्सिडी देना
3. रबी एवं खरीफ फसल के लिए एक माह पूर्व ससमय खाद-बीज का वितरण किया जाय !

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रधान महासचिव संजय प्र यादव, महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, महासचिव आबिद अली, रामकुमार सिंह यादव, शब्बर फातमी, तुलसी गोप, दीपक यादव, राजू भुइयां, शाहबाज अहमद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे !

Leave a Reply