Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

चंदा के नाम पर दुकानदार से रंगदारी और झडप मामले में चैंबर द्वारा कडी कार्रवाई की मांग

राची, झारखण्ड  | जुलाई  16, 2024 ::

चंदा के नाम पर मेन रोड के दुकानदार से रंगदारी और झडप की सूचना मिलने पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमेन राम बांगड ने दुकानदार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें चैंबर की ओर से हर स्तर पर मदद का भरोसा दिलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैंबर ने इस मामले में एसएसपी और सिटी एसपी से कडी कार्रवाई करने की मांग की। उप समिति के चेयरमैन राम बांगड ने कहा कि शहर के अन्य हिस्सो में भी त्यौहार के नाम पर दुकानदारों से दबावपूर्वक चंदा लेने की सूचना आ रही है जो कि व्यावहारिक रूप से उचित नहीं है। चैंबर ने लोगों से अपील की कि चंदा स्वैच्छा से लें न कि दबाव बनाकर। मौके पर लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के सदस्य सिद्धार्थ मोहन सचदेव और रिंकू घोष शामिल थे।

Leave a Reply