Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

रोमांचक खेल एवं रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देगा यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन : डा. नितिन मदन कुलकर्णी

रांची, झारखण्ड |  दिसम्बर  | 20, 2020 :: यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड राज्य शाखा की कार्यकारिणी समिति की आज (रविवार) हुई बैठक में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए यूथ हॉस्टल्स के राज्य इकाई के प्रेसिडेंट डा. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि यूथ हॉस्टल्स अपने विभिन्न इकाइयों की मदद से स्थानीय स्तर पर रोमांचक खेल यथा ट्रेकिंग ,रॉक क्लाइम्बिंग, बाइकिंग ,साईकल एक्सपीडिशन आदि को बढ़ावा देगी।
दलमा हिल्स, हुंडरू फॉल्स,पारसनाथ हिल, जायदा मंदिर,  नेतरहाट आदि पर्यटक क्षेत्रों पर ट्रेकिंग अभियान के साथ साथ फैमिली कैंपिंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ साथ यूथ हॉस्टल्स  से ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने के लिए सभी इकाइयां सदस्यता अभियान चलाएंगी एवं इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों  में एसोसिएशन के द्वारा किये जा रहे रोमांचक एवं साहसिक खेलो  में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में युवा व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए विभिन्न इकाइयों की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनांक 12 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन विभिन्न इकाइयों के द्वारा किया जाएगा।
इस बैठक में शिवेंद्र दुबे, सुनील साहू, उदय साह, हरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, मनोज कुमार भौमिक,ए  वी नारायण,गोपाल महतो, अरुण कुमार भौमिक, अविनाश कुमार झा,डॉ रमाशंकर सिंह, चंचल भट्टाचार्य, प्रियदर्शी अमर, दीपक गोप, शैलेंद्र दुबे,एस वाहिद अली,रजि अहमद, सुश्री तमन्ना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply